
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के जामनगर प्रानटोला में श्री श्री 108भगवान कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन बालक संघ एवं युवक संघ के द्वारा सार्वजनिक सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर किया गया।
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के जामनगर प्राण टोला में श्री श्री 108 भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन बालक संघ एवं युवक संघ के द्वारा सार्वजनिक सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर किया गया।कलश यात्रा का विधिवत्त ढंग से शुभारंभ राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारुफ गुड्डू संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कमेटी के सदस्यों ने माला एवं चुनरी भेंट कर अभिनंदन किया। 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर जामनगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया।विधायक ने कहा कि भाईचारा के साथ क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे यही हम सब का सोच और संदेश है।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, एकरामुल शेख , अजय दास, नकुल मंडल, बिंदेश्वरी यादव सहित अन्य मौजूद थे।




