Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

पुलिस संयुक्त टीम ने 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार कब्जे से, 7200/- रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, 02 मोटरसाइकिल, मेंथा आयल, सरसों आदि सामान बरामद।

 

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा।

जनपद में चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व घटित घटनाओं का अतिशीघ्र अनावरण कर संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में स्वाट सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.01.2026 को मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से 03 शातिर अभियुक्तों 1. बिरजू रावत उर्फ राहुल पुत्र रामहरख निवासी ग्राम पहलीपार थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2. अवनीश वर्मा उर्फ लकी पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी ग्राम पहलीपार थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 3. राज वर्मा उर्फ एस के पुत्र आनन्द वर्मा निवासी ग्राम कुड़ी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को हाईवे काउन्टी साइट, ग्राम जलालपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 बोरी सरसों, 08 जोड़ी पायल, 24 अदद अंगूठी/छल्ला, 06 अदद नाक की कील, 05 लीटर मेंथा आयल, 03 कैन किंगफिसर बियर, 01 बोतल रायल स्टेग शराब, 01 बोतल बकाडी लेमन शराब, 05 सीसी ब्लेन्डर प्राइड शराब, 01 अदद लोहे का साबर, 7200/- रुपये नकद, मोटर साइकिल अपाचे राईडर, मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बरामद किया गया।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक गिरोह है, जो अपने दो अन्य साथियों/वांछित अभियुक्तों 1. रोहित उर्फ करिया, 2. दुर्गेश वर्मा उर्फ कुन्नू पुत्रगण रामराज निवासी ग्राम पहलीपार थाना मसौली जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर चोरी/सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण द्वारा दिन में रेकी कर चोरी करने के स्थानों को चिन्हित कर लिया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा घटना को अंजाम देते समय सर्विलांस से बचने के लिए मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जाता था एवं सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य मार्गों का प्रयोग न कर खेत-बाग के रास्तों का प्रयोग किया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक- 10.01.2026 को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत सफदरगंज चौराहे के पास स्थित सर्राफ की दुकान में, दिनांक 11.01.2026 को अंग्रेजी शराब के ठेका में, दिनांक- 29.12.2025 को ग्राम मीरापुर मजरे बुधवारा थाना सफदरगंज स्थित एक घर से तथा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत एक स्थान से चोरी करने की घटना स्वीकर की गई है, जिनके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button