
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा
जनपद बाराबंकी कुर्सी विधान सभा क्षेत्र।
त्यागी दास बाबा कुटी लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर सपा प्रत्याशी राकेश वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को आयोजित जनसभा में कहा कि नए समीकरण ये बता रहे है कि नया रिकॉर्ड कुर्सी वाले बनाने जा रहे है आपके उत्साह से पता चल रहा है। कि राकेश वर्मा ही नही बल्कि प्रदेश में भी सपा की सरकार बनने जा रही है।
साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार जमकर हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार में सिलेंडर महंगा हुआ और पेट्रोल 100 के पर हुआ। अगर फिर से भाजपा आई तो 200 में बिकेगा।भाजपा के छोटे बड़े सभी नेता केवल झूठ बोलते है सब अपने अपने स्तर का झूठ बोलते है।अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि लोट पोट करने वाले भाषण देते है भाजपा के नेता। किसान विरोधी भाजपा के प्रत्याशी कान पकड़कर माफी भी मांगे तो भी इन्हे माफ न करना।
अखिलेश ने कहा कि, “ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। यह सरकार ऐसी है जिसमें किसी की परवाह नहीं है। मंच से बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “ बीजेपी के लोग कहते थे कि गरीब और चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में चलाएंगे. याद है कि नहीं याद है और जब से डीजल पेट्रोल महंगा किया है हमारे किसानों की कोई गाड़ी नहीं चल सकती।
हमारे नौजवानों की मोटरसाइकिल नहीं चल पा रही है.”स्थित यह है कि पेट्रोल,डीजल के दाम आसमान छू रहे है।भाजपा सरकार केवल वादो की सरकार है। सपा मुखिया श्री यादव ने उत्तर प्रदेश में खाली शिक्षा विभाग के हजार पदों पर नौकरियां देने का वादा किया तथा आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अखिलेश ने एक बार फिर तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त करने तथा बकाया माफ करने का वादा दोहराया। श्री यादव ने युवाओं से वादा किया कि हमारी सरकार आने पर फौज में और पुलिस में नौकरियां देंगे। माताओं बहनों प्रति माह 1500 पेंशन दी जाएगी। श्री यादव ने कहा कि इस बार बाराबंकी में छक्का लगने जा रहा है।




