अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहा ग्राम भिटौली में सरकारी नाला
रिपोर्ट -समित अवस्थी
बाराबंकी- जहां एक तरफ योगी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त रुख को अपनाते हुए कार्रवाई पर करवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ आपको बताते चलते हैं कि जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिटौली में बन रहे सरकारी नाले में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसमें खराब व लाल पेटी तोमर ईंट लगाया जा रहा है जबकि सरकारी कार्यों में अव्वल ईंट लगाने व मानक के हिसाब से मसाला लगाने का प्रावधान है परंतु मानक विहीन मसाला लगा करके नाले का निर्माण किया जा रहा है इस विषय में जब विकासखंड के अधिकारियों व जिला स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों को फोन द्वारा संपर्क करके सूचना देने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा फिलहाल देखना है कि आगे खबर प्रकाशन होने के बाद शासन प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है




