नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद अयोध्या थाना रौनाही प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय प्रभारी चौकी सत्ती चौरा थाना रौनाही मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा संख्या- 310/22 धारा 363 / 323 / 376AB भादवि व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नाबालिक अपहृता / पीड़िता को बरामद किया गया तथा वांछित अभियुक्त फग्गूलाल पुत्र राम प्रकाश निवासी डेरामूसी थाना रौनाही जनपद अयोध्या को आज दिनांक 27.08.2022 को बरईकला लोहिया पुल तिराहा से समय 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है । विस्तृत विवरण निम्नवत है पंजीकृत अभियोग मुकदमा संख्या 310/22 धारा 363 / 323 / 376 भादवि व पाक्सो एक्ट थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
गिरफ्तार अभियुक्त :- फग्गूलाल पुत्र राम प्रकाश निवासी डेरामूसी थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष । अपराधिक इतिहास- मुकदमा संख्या 396/16 धारा 363/366 IPC व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना रौनाही ,जनपद अयोध्या ।
पुलिस टीम:-
1.उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय चौकी प्रभारी सत्ती चौरा थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
2.कांस्टेबल धनन्जय पासवान थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
3.कांस्टेबल चन्द्रेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
4.महिला आरक्षी संगीता देवी थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।



