Advertisement
झारखंडभारत
Trending

दिशोम गुरुजी की जयंती पर,झामुमो कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल व कंबल का वितरण।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार

झारखंड। राज्य निर्माण के जननायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो रहे परमपूज्य दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में उन्हें नमन करते हुए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल व कंबल का वितरण किए।उपरांत राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट स्थित महुआ बगान मैदान में राजमहल नगर ,ग्रामीण एवं उधवा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गुरुजी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। झामुमो युवा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजी समाजसेवा व संघर्ष के प्रतीक हैं।उनके बताए मार्ग पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं।

हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण की भावना के साथ जनहित की कार्यों को करना चाहिए. कार्यक्रम स्थल पर वन भोज का भी आयोजन किया गया था। राजमहल प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष एवं उधवा प्रखंड अध्यक्ष ने भी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, विकास यादव, विश्वजीत मंडल, मुर्शीद राजा, स्मित चौरसिया, सुभाष दास , मो मकसुद, अजय दास, काजू मल्लिक, छठु प्रसाद, मो अमीन , जगदंबा सिंह, अशोक चिरानियां, लुखीराम मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button