Advertisement
उत्तर प्रदेशबहराइच
Trending

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज।

 

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा

बहराइच। तहसील कैसरगंज अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग एवं तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जरवल रोड स्थित हिंदुस्तान ढाबा के समीप लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की शिकायतों पर प्रशासन ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से पकड़कर सीज कर दिया।
यह कार्रवाई तहसील कैसरगंज के अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पकड़ी गई दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना जरवल रोड परिसर में निरुद्ध किया गया है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कैसरगंज ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि कैसरगंज क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन की लगातार सूचनाएँ मिल रही थीं, जिस पर खनन विभाग ने संज्ञान लेते हुए निगरानी बढ़ाई और यह कार्रवाई की। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button