उत्तर प्रदेशरायबरेली
चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मो०शकील
रायबरेली। थाना सलोन क्षेत्र शांति नगर,में बकरियों की चोरी का चोर ने किया प्रयास। घर वालों के जागने पर एक व्यक्ति को बैरागी बाबा मंदिर के पास से बकरी सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी बिना नंबर की वैगन-आर गाड़ी में पाँच बकरियाँ लादकर फरार हो गए।
पकड़े गए चोर ने अपना नाम हर्षवर्धन सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी सराय मुरार थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़ बताया अभियुक्त हर्षवर्धन उपरोक्त को थाना सलोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए मुकदमा संख्या- 561/2025 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



