उपजिलाधिकारी द्वारा थाना डुमरियागंज परिसर में ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को संपन्न कराने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी।
उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार द्वारा अंतर्गत थाना डुमरियागंज परिसर में ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को सकुशल बैठक की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई ,जिसमें अपील की गई सीमित संख्या में लोग जुलूस में भाग ले।दिन में ही जुलूस कार्यक्रम संपन्न कराएं कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित करें बच्चे महिलाओं और बुजुर्गों को जुलूस में प्रतिभाग करने नही करने हेतु प्रोत्साहित करे।धर्मगुरु जुलूस को नियंत्रण करने के लिए वालंटियर खुद लगाएं और अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें अफवाहों से बचें।शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए अंत में ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गई। मौके पर थानाध्यक्ष डुमरियागंज उपस्थित रहे




