
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी पंचायत अंतर्गत कल्याणचक में निर्माणाधीन विवाह भवन में अनियमितता का मामला सामने आया है। कार्यस्थल पर लगे सूचना पट्ट के अनुसार प्रखंड के ख़ुटहरी पंचायत के ख़ुटहरी पंचायत सचिवालय के पीछे पिपराजोरिया गांव में डीएमएफटी मद से 34 लाख 14 हजार 8 सौ रुपए से विवाह भवन का निर्माण हो रहा है। इस कार्य का भूमि पूजन तत्कालीन विधायक अनंत ओझा ने 15 जुलाई 2024 को की थी। एनआरईपी से हो रहे इस कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि विवाह भवन निर्माण में संवेदक मनमानी कर रहे है पर एनआरईपी के संबंधित जेई इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

ग्रामीणों ने निर्माण में असंतोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिस कारण निर्माणाधीन भवन में कई खामियां देखी जा रही है। कहा कि भवन निर्माण में उपयोग किए जा रहे बालू की गुणवत्ता काफी खराब है, बालू में मिट्टी की मात्रा काफी ज्यादा है। भवन निर्माण में घटिया ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है। संवेदक ने कार्य स्थल पर योजना पट्ट भी नहीं लगाया है। मामले में जब संबंधित जेई से संपर्क करने का कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया जिस कारण उनका पक्ष यहां नहीं रखा जा सका। बहरहाल ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता की जांच कर उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री के उपयोग की मांग की है।



