भारतरक्षा मंत्रालय
रक्षा में लैंगिक-विशिष्ट पात्रता संबंधी मानदंड
रिपोर्ट:-शमीम
भारतीय सशस्त्र बलों में इंडक्शन/भर्ती समय-समय पर नियोजित और अनुमानित कार्मिक आवश्यकताओं के आधार पर की जाती है। विभिन्न संकायों के लिए रिक्तियों को परिकल्पित भूमिका, परिचालन संबंधी क्षमताओं और मौजूदा नीति एवं विनियमों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
गत तीन वर्षों के दौरान तत्काल नामांकन प्रक्रिया के माध्यम से नामांकित व्यक्तियों की संख्या निम्नलिखित हैः-
| क्र.सं. | वर्ष | एसएसटी(एनटी)/ एसएसटी (टी) पाठ्यक्रम में शामिल की गई वीर नारियां/विधवाएं | एनसीसी विशेष भर्ती (पुरुष एवं महिला) में शामिल किए गए युद्ध हताहतों के आश्रित बच्चे |
| क) | 2021 | 02 | 03 |
| ख) | 2022 | 02 | 01 |
| ग) | 2023 | 02 | 06 |
यह जानकारी रक्षा मंत्री श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा में श्री सप्तगिरी शंकर उलाका के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विज्ञापन


