Advertisement
अमेठी

मा० विधायक खेल प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजन 15 व 16 दिसम्बर को

रिपोर्ट -समित अवस्थी
जनपद अमेठी- उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने बताया कि विधानसभा स्तर पर उ0प्र0 ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर) की मा० विधायक खेल स्पर्धा कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें विधानसभा स्तर पर पुरुष/महिला की 08 खेल विधाओं यथा-एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा में एथलेटिक्स विधा में अनिवार्य रुप से प्रतियोगिता का आयोजन कराये जाने तथा कम से कम 04 अन्य खेल विधाओं में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा तथा विधानसभा अमेठी-187 (विकास खण्ड-अमेठी, संग्रामपुर, भेटुआ, भादर) के इच्छुक विद्यालय के खिलाड़ियों व ग्रामीण अंचलों के समस्त खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जनपद में 15 व 16 दिसम्बर 2025 को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में सम्पन्न कराया जायेगा, जिसमें प्रतिभागी को विधानसभा अमेठी-187 का निवासी होने के साथ ही खिलाड़ियों का युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा तथा खिलाड़ियों द्वारा आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट साइज का 01 फोटो क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी वि०ख०-अमेठी को उपलब्ध कराना होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित प्रतियोगिता हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को https://www.yuvasathi.in/sport-registration पर अपना पंजीकरण कराने के साथ ही अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, वि०ख०-अमेठी रीना वर्मा मो0नं0-8112354470 से सम्पर्क किया जा सकता है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button