
रिपोर्ट :-मो० शकील
रायबरेली।बस्ती मुंशीगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया की दिनांक 29 नवंबर 2025 की रात्रि को गांव के ही शहबाज पुत्र मोहम्मद शकील ने उसके साथ गाली गलौज की तथा कहा तुम अपने परिवार का धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन जाओ और अपनी बेटी की शादी मुझसे कर दो नही तो मैं तुम्हारी बेटी को उठा ले जाऊंगा। मना करने पर शहबाज ने प्रार्थी का गला पकड़ कर दबा दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-545/2025 धारा-115 (2)/352/351(3) बीएनएस, धारा-3(1) (द,ध) एससी/एसटी अधिनियम व धारा-3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम बनाम शहबाज उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 10 दिसम्बर 2025 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-545/2025 धारा-115(2)/352/351(3) बीएनएस, धारा-3 (1) (द, ध) एससी/एसटी अधिनियम व धारा-3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के वांछित अभियुक्त शहबाज पुत्र मो० शकील निवासी- नई बस्ती मुंशीगंज थाना भदोखर रायबरेली को थाना क्षेत्र के दरियापुर अण्डर पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




