
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा कल पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया तथा आज लुटेरे के साथी को भी किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 20.10.2025 को काले रंग की प्लेटिना सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक धीरज सोनी पुत्र दिनेश कुमार निवासी मोहल्ला दुर्गागंज कस्बा नवावगंज थाना अजगैन जिला-उन्नाव की माता श्रीमती रामबेटी के कान के झाला और झाला के सहारा झपटा मार कर लूट कर ले जाने के सम्बन्ध प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजगैन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा बनाम काले रंग की प्लेटिना सवार दो अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था। दिनांक 20.10.2025 को थाना अजगैन पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.10.2025 को समय करीब 19.30 बजे थाना अजगैन पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना अजगैन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अजगैन क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर रोड पर बाइक सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया, इसी दौरान दूसरा साथी गोविंद पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव मौके सेभाग निकला। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को मौके पर हिरासत में लिया गया, पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राहुल उर्फ गोलू लोध पुत्र स्व० बउआ निवासी जालिमखेड़ा थाना अजगैन जनपद उन्नाव बताया।
अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय तमंचे में फंसा हुआ एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व दाहिने जेब से लूटे गये दो पीली धातु झाला व 3950 रूपये नकद व दो मोबाइल फोन एक कीपैड लावा कम्पनी व दूसरा एण्ड्रोइड फोन ओपो कम्पनी व घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर UP35BO9832 बरामद हुए हैं।
अभियुक्त राहुल उपरोक्त पर जनपद उन्नाव के थाना दही, पुरवा व अजगैन में लूट, आर्म्स एक्ट व चोरी सहित करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ के सन्दर्भ में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 21.10.2025 को थाना अजगैन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम हिम्मदगढ़ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 18 वर्ष को मोहान तिराहा से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




