पुलिस द्वारा, त्वरित कार्यवाही करते हुये 03 वाहन चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाईकिल बरामद की गई।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
थाना ठाकुरद्वारा पुलिस टीम द्वारा थाना ठाकुरद्वारा पर पंजीकृत मुकदमा-404/2025 धारा-303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान 03 नफर अभियुक्तण को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुई मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर अभियुक्तगण से गई गई पूछताछ पर अभियुक्तगण की निशादेही पर अन्य 02 मोटर साईकिल को बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
मुरादाबाद। वादी कासिद अली पुत्र याकूब अली, निवासी ग्राम ईलर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद द्वारा दिनांक 20.10.2025 को थाना ठाकुरद्वारा पर दी गई तहरीर के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP21CR0448 को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, सुल्तानपुर दोस्त (थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र) के सामने से चोरी कर लिए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 404/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के क्रम में दिनांक 21.10.2025 को चेकिंग के दौरान ग्राम फैजुल्लागंज तिराहे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल UP21CR0448 के साथ निम्नलिखित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।




