Advertisement
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजयुमो के सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर ने किया वृहद स्तर पर रक्तदान।

सिद्धार्थनगर

रिपोर्टः- विजय पाल चतुर्वेदी।

आज जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर के यशस्वी जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में भारत देश के कर्मठ और विश्व प्रसिद्ध जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के निमित्त आयोजित रक्तदान महाअभियान में युवा मोर्चा के जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्या मणि सिंह जी एवं कार्यक्रम के संयोजक अविनाश सिंह जी रहे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा समाज के हर पायदान पर सदैव अपनी सेवा कार्यो को लेकर के तत्पर रहती है। युवा मोर्चा ने आज रक्तदान कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में समाज को समर्पित किया है। समाज की सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर का प्रथम उद्देश्य है और इसको हम सदैव करते रहेंगे।आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं ने रक्त दान देकर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया।रक्तदान अभियान के जिला संयोजक अविनाश सिंह ने सभी रक्तदाताओं/ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए आभार प्रकट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर ब्लड बैंक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता क्रमशः जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र,जिला रक्तदान संयोजक अविनाश सिंह,महामंत्री प्रिंस गुप्ता,उपाध्यक्ष नीरज मणि त्रिपाठी,निलेश चौधरी,जिला मंत्री अमित चौधरी,उद्भव प्रताप सिंह, अवधेश चौधरी,कमल द्विवेदी,अरविंद त्रिपाठी,अभिषेक शुक्ल,लोकेश पांडेय,संजय मिश्रा,अभिषेक पांडेय,अतुल मिश्रा,सौरभ मिश्रा, राजकुमार मौर्य,नागेश तिवारी,देवेश प्रताप सिंह,राजेश जयसवाल,पिंटू सिंह,रोहित,अमित कुमार,राकेश पासवान,अतुल शाही,राहुल मद्धेशिया,आदित्य धर दुबे,शारीफ, प्रतीक पांडेय,पंकज शुक्ला,नरेंद्र धर द्विवेदी,गोपाल यादव,शुभम कसौधन,शुभम मिश्रा,उदय सिंह, वैभव सिंह,विजय गुप्ता,रामगोपाल यादव,उमाशंकर सहित 36 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button