वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार। कब्जे / निशांदेही पर चोरी की 04 मोटरसाईकिल आदि बरामद।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
जनपद अलीगढ़ थाना डिबाई पुलिस ने संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर दो शातिर मोटरसाईकिल चोरों को धर्मपुर चौराहे के पास से चोरी की स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार गया व अभियुक्तो की निशांदेही पर चोरी की 03 अन्य मोटरसाईकिलों को धर्मपुर रोड से नंगला रुघ को जाने वाले रास्ते पर स्थित ईदगाह के पीछे खंडहर के पास झाडियो से बरामद की गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-
1.अजय कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम लोहगढ थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ ।
2.राहुल पुत्र नेत्रपाल निवासी नऊरी थाना अतरौली जनपद अलीगढ़।
बरामदगी:-
1.मोटरसाईकिल स्पलेन्डर पल्स नं ० UP – 14CN – 2367 ( फर्जी नम्बर ) असली नं0- DL – 5SAD – 1949
2.मोटरसाईकिल पैशन बिना नम्बर मोटरसाईकिल पैशन एक्स प्रो नं 0 DL – 7SBW – 5534
3.बिना नम्बर मोटरसाईकिल हीरो
4.स्पलेन्डर बिना नम्बर चाबी का गुच्छा एक पेंचकस
गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बरामद मोटरसाईकिलों को सीलमपुर , मुस्तफाबाद दिल्ली से चोरी करना बताया हैं । अभियुक्तों द्वारा बरामद चाबियों व पैचकस की मदद से मोटरसाईकिलों का लॉक खोलकर अलग – अलग स्थानो से मोटरसाईकिल चोरी कर उनकी पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट बदलकर आसपास क्षेत्रों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की स्वीकारोक्ति की गयी हैं ।
बरामद मोटरसाईकिलों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है ।
अभियुक्त अजय थाना डिबाई पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-510 / 20 धारा 411 भादिव व मुकदमा संख्या 709/21 धारा 420/ 413/ 414 में वांछित चल रहा था ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उप निरीक्षक विक्रम सिंह
2. कांस्टेबल अमित कुमार ,
3.कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह ,
4.कांस्टेबल सचिन कुमार ,
5.कांस्टेबल चालक संदीप कुमार



