गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 23.07.2025 को वादी श्री विनीत ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन के साथ उसके सुसरालीजनों ने जान से मारने की नियत से मारपीट व गाली गलौज की, जिससे वादी की बहन घायल हो गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-224/2025 धारा-109(1)/115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम सर्वेश आदि 03 नफर व्यक्ति अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-185/2025 धारा-115 (2)/352/351 (2) बीएनएस व तरमीम व बढ़ोत्तरी धारा 110/117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र स्व० रूपनरायन निवासी ग्राम बखतखेड़ा थाना खीरों जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।




