
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। प्रत्येक मंगलवार को बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर मसौली पर होने वाले सुंदर काण्ड व भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने श्री राम स्तुति से प्रारम्भ किया श्रीराम चन्द्र कृपाल भजु मन व हरण भव्य दारूणं।फिर गणेश वंदना तुम्हें मनाऊ भोग लगाएं हे गणपति महाराज।
भजन – सुंदर है नाम राम का , सुमिरन तो कीजिए ।
हे प्रभु मुझे बता दो , चरणों में कैसे आऊं ।
सावन की ऋतु है आजा मां हम झुला तुझे झुलायेगे।
अंकित वर्मा गाया दरबार में बंशी वाले के,दुख दर्द मिटाये जाते
अर्जुन ने गाया कि जो केसरी लाल मेरा छोटा सा ये काम , मेरी राम जी कह देना जय सियाराम।
रजत ने गाया बजरंगबली बाबा पार नाईया लगादेओ।
बजरंगबली के जैसा राम भक्त न हुआ न होगा मतवाला।
भजन संध्या में” माता जी हनुमान जी के सुंदर सुंदर भजन भक्तों ने गाया।
सुंदरकांड व भजन संध्या के बाद उपस्थित भक्तो ने भगवान की आरती उतारी फिर प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके मन्दिर समिति के अध्यक्ष मोहित वर्मा श्रषि सैनी चंद्रपाल यादव,रजत वर्मा दीपक नाग पंकज वर्मा शिवा नाग डा सत्रोहन लाल अशोक।काश्यप आदि भक्त मौजूद रहे।




