पूर्व मन्त्री रहे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता स्व0 पंडित श्यामलाल बाजपेयी की 22वीं पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
बाराबंकी प्रख्यात समाजसेवी लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री रहे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता स्व0 पंडित श्यामलाल बाजपेयी की 22वीं पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में जिला सहकारी विकास संघ के प्रांगण के व्यापक स्तर पर मनाई गयी। स्व0 बाजपेयी के राजनीतिक शिष्य व अनुयायी पंडित शिवशंकर शुक्ल ने आयोजित इस पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य सईद अहमद त्रिवेदीगंज इंटर काॅलेज व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द शुक्ला, पूर्व महामंत्री संचालक ओम प्रकाश सिंह, जिला एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, पूर्व महामन्त्री जिला सहकारी विकास संघ के संचालक अमित शुक्ला, पूर्व प्रधान रामपाल यादव ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही अनेक जनप्रनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष आफाक अहमद एवं जिला सहकारी विकास संघ संचालक अजय सिंह ने श्रद्धा सुमन समर्पित कर आज के समय में बाजपेयी जैसे हर दिल अजीज स्व. विचारक नेता की आवश्यकता महसूस की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर शुक्ल ने स्व. श्यामलाल बाजपेयी को प्रतिभाशाली व्यक्तित्व व मुखर कृतित्व के साथ बहुत सी अपने साथ कार्य करने की यादगारों को साझा किया। श्री शुक्ल ने श्री बाजपेयी को क्षमतावान कुशल नेता एवं निर्भीक वक्ता के साथ अपनी छाप छोड़ने जैसी घटनाओं का उल्लेख किया। अपने संबोधन में संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री आनन्द शुक्ला ने श्री श्यामलाल बाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग की और कहा कि बाजपेयी जी किसी के सामने झुकने व अनैतिक बातों के दबाव में न आने वाले नेता थे। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अमित शुक्ला ने बाजपेयी जी के साथ कई संस्मरण व्यक्त किये और कहा कि बाजपेयी जी ने छात्र जीवन से लेकर राजनैतिक जीवन तक संघर्ष किया। समारोह का संचालन प्रशांत शुक्ला ने किया। उक्त अवसर पर स्व. श्यामलाल बाजपेयी करीबी व परिवारिक श्री रविशंकर बाजपेयी, अभय बाजपेयी, अजय बाजपेयी, प्रेम चतुर्वेदी, फराज अहमद, राकेश तिवारी एडवोकेट, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, शेषमणि तिवारी एडवोकेट, राजेश पाण्डेय, एडवोकेट, हरिश्चंद्र वर्मा, रामदेव, ठाकुर धुन्नी सिंह, गोनीनाथ मिश्र, कमलेश यादव, अनूप उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।




