
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 07.09.2025 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त ऋषभ सिंह उर्फ बच्चा पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रज्जन सिंह निवासी अम्बारा पश्चिम थाना लालगंज जनपद रायबरेली को 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-397/2025 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




