25,000/- रुपये का इनामिया गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त 1 चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र,कारतूस के साथ गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना भदोखर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 14/2026 धारा 2/3 यू०पी० गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त नाजिम अली पुत्र बब्बन अली निवासी बीकापुर मजरे नारायणपुर थाना डीह रायबरेली हालपता नूरानी मस्जिद जेल रोड इन्दिरा नगर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के संई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या 81/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 81/2026 में धारा 317 (2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा थाना कोतवाली नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।




