Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शुक्ला 

रायबरेली। थाना बछरावां क्षेत्र द्वारा थाना मिलएरिया पर सूचना देकर बताया कि वह दवाइयों का सप्लायर हैं। लगभग 05 दिन पूर्व वादी का संपर्क अपने साथी राजेश सिंह के माध्यम से सोशल मीडिया पर मुकुंद झा नामक व्यक्ति से हुआ था। मुकुंद झा द्वारा वादी को बताया गया कि वह उनकी दवाइयों की प्रोडक्ट रेंज बढ़वाने में सहयोग करेगा। इसी क्रम में आज मुकुंद झा द्वारा वादी को थाना मिलएरिया क्षेत्रान्तर्गत कल्लू का पुरवा के पास मिलने हेतु बुलाया गया। वादी सचिंद्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मुकुंद झा एवं उसका साथी द्वारा बिना प्रोडक्ट रेंज बढ़ाये व बिना दवा/सामान दिये वादी से पैसे लेकर चले गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्राप्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर मय थाना मिलएरिया पुलिस टीम व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 495/2025, धारा 134/316(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में दिनांक 10.12.2025 की रात्रि को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा संदग्धि व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 495/2025, धारा 134/316(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण- 1. मो0 नसीम पुत्र स्व० जफरूल हसन निवासी ग्राम सराय लोहन राय प्यारे का पुरवा थाना लीलापुर प्रतापगढ़ 2. अरविन्द दुबे पुत्र अशोक दुबे निवासी व थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 3. मो0 नसीम पुत्र मो० जावेद निवासी ग्राम सिन्धौर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के शारदा नहर वहद गांव लोलियन के पास से घेरघारकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया परन्तु आरोपी मौके से भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसमें पुलिस द्वारा अपने बचाव में की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त मो० नसीम पुत्र मो० जावेद के बायें पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी सिखलाई के कारण घायल नही हुआ है। अभियुक्तों के कब्जे से 26,000/- रुपये, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

शेष वांछित अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button