
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
चन्दौली- #SP_Cdi Aditya Langeh द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व रघुराज, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.09.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खरौझा नहर के छलका के पास से 02 गोवंशों को पैदल हांक कर बिहार ले जा रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम में पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।




