Advertisement
चंदौली

गेम में 50 हजार हारने के बाद अपने अगवा होने की रची साजिश फिरौती के लिए पिता के मोबाइल पर किया फोन।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

चंदौली। जिले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय युवक को अपनी झूठी अपहरण करवाने व घरवालों से फिरौती की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए अपने अगवा होने की साजिश रची और फिरौती के लिए पिता के मोबाइल पर कॉल किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को युवक को कैंट स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। इस खुलासे के बाद से सभी लोग हैरान हैं।प्रसहटा निवासी अंगद यादव का पुत्र अमित यादव गुरुवार दोपहर मोबाइल खरीदने की बात बोलकर बाइक से निकला। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। इस बात से परेशान परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद मिला।
काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाने में तहरीर दी।कुछ घंटों बाद उसी के मोबाइल से अंगद यादव के मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाने पर दूसरी तरफ से अमित की आवाज आई। उसने बताया कि रसूलपुर सरया से स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। मुझे सही सलामत छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये मांग रहे हैं जिसे आप जल्द से जल्द दे दो और पुलिस को इस बारे में कुछ भी नहीं बताना।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल ट्रेसिंग करते हुए शुक्रवार को कैंट स्टेशन के सामने से मुंह बांध कर घूम रहे अमित को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में साजिशकर्ता ने बताया की वह ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपये से ज्यादा हार गया था। पैसे के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी साजिश रची। पुलिस की सक्रियता से उसकी योजना धरी की धरी रह गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button