पुलिस टीम द्वारा 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
चंदौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे क्रासिंग ग्राम रेवसा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय सोनकर उर्फ बनवारी सोनकर पुत्र प्रमोद सोनकर निवासी तारापुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष के रुप में हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 413/202 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।




