
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। दिनांक 25.08.2025 को वादी राजकिशोर तिवारी ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर बताया कि दिनांक 25/08/2025 को नाली के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान सूरज पटेल पुत्र राजेन्द्र कुमार पटेल ने कुल्हाड़ी से वादी के उपर पर हमला किया बचाने आए गांव के लोगो में 02 लोगो की गंभीर चोटें आई, तथा 01 लोग बेहोश हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 185/2025 धारा- 191(2)/191(3)/115(2)/352/110/351(2)/118(1)/324(4) बीएनएस बनाम सूरज पटेल आदि 15 नफर व कुछ अज्ञात व्यक्ति अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या -185/2025 धारा-191 (2)/191(3)/115(2)/352/110/351 (2)/118(1)/324(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त :-
1. रितेश पासी पुत्र रामदेव निवासी उतरपारा थाना भदोखर जनपद रायबरेली।
2. धर्मेन्द्र उर्फ भोला पासी पुत्र शीतला पासी निवासी बेला गुसीसी थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।




