Advertisement
उत्तर प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जगह जगह पर विधिक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा किए जाने वाले कार्यों योजनाओं एवं विधिक सहायता के विषय में विस्तार से जानकारियां दी गई
सहायक सूचना निदेशक बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रचार प्रसार मंत्रालय के प्रचार वाहन के द्वारा बनीकोडर में स्थित कई गांव प्रचार प्रसार किया गया इसके अतिरिक्त मुख्यालय में सरदार पटेल तिराहा बस स्टॉप बाराबंकी पर लगाए गए बड़े एलईडी मॉनिटर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के शार्ट फिल्म एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दैनिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया जिसे जनसामान्य के लोगों ने रुचि लेकर देखा एवं लाभान्वित हुए।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी के द्वारा स्काउट एंड गाइड की छात्राओं को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button