
रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दो छात्रों से 60 वर्षीय रसोइया करता था कुकर्म पीड़ित छात्रों के परिवार ने थाने में शिकायत कराई दर्ज परिजनों के अनुसार, आरोपी रसोइया पिछले डेढ़ वर्ष से कक्षा पांच के एक छात्र का शोषण कर रहा था व एक अन्य छात्र का शोषण पिछले एक माह से कर रहा था।
वह स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों को बुलाता और बाथरूम में उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था व आरोपी बच्चों को धमकाता भी था कि अगर किसी से कुछ बताया तो बुरा होगा।
23 अगस्त को अन्य छात्रों ने रसोइए को फिर गलत हरकत करते देखा और परिजनों को बताया इसके बाद सोमवार को परिवार थाने पहुंचा।
एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बच्चों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय ने भी विद्यालय का दौरा किया। शिक्षा विभाग ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
घटना से गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है।




