Advertisement
बाराबंकी

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देव रावत की दावेदारी दिख रही है मजबूत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। जैदपुर विधान सभा से कई दावेदार नजर आ रहे हैं किन्तु जनता में सबसे प्रिय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देव रावत की दावेदारी मजबूत दिख रही है। वही क्षेत्र के युवाओं, छात्रों के साथ-साथ जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है। श्री रावत गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।
मालूम हो कि जैदपुर विधान सभा से मजबूत दावेदार है देव रावत जिला उपाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी, बाराबंकी नजर आ रहे हैं श्री रावत के छात्र संघ के जुटे होने के कारण अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जैदपुर विधान सभा क्षेत्र में उनकी ख्याति के बराबर कोई भी अन्य दावेदार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। श्री रावत द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को क्षेत्र की जनता तक लगातार पहुंचाया जा रहा है तथा गांव-गांव में भ्रामण करके उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करवाया जा रहा है। श्री रावत के इस कार्य से जनता उनकी काफी प्रशंसा कर रही है। इस सम्बंध में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान विधायक समाजवादी पार्टी के होने के कारण सरकार की योजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और न ही चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच में नजर आते हैं, इसलिए अबकी बार जैदपुर से परिवर्तन की आवाज तेजी से उठ रही है, हम सभी मतदाताओं ने अभी से ही देव रावत को अपना विधायक मान लिया है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के दूत के तौर पर जनता देव रावत को ज्यादा सम्मान दे रही है और जनता चाहती भी है कि इस बार युवा व निर्भीक विधायक के रूप में देव रावत को ही चुना जाए ताकि हम लोग अपनी बात व समस्या विधायक जी तक सीधे तौर पर पहुंचा सके। मालूम हो कि वर्तमान सपा विधायक ज्यादातर चापलूसों से घिरे होने के कारण जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और वह सिर्फ ठेकेदारों तक ही सीमित रह गये हैं। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार के रूप में देव रावत के मैदान में आने से पार्टी के सक्रिय कार्यकतओं व समर्थकों में काफी हर्ष की लहर है। इस सम्बंध में श्री रावत ने बताया कि पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसका सम्मान करना हम सभी भाजपा के सिपाहियों की जिम्मेदारी है। वही श्री रावत की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरशोर से कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कई पुराने व जमीनी कार्यकर्ता श्री रावत की उम्मीदवारी की वकालत करते हुए दिख रहे हैं, क्षेत्र की जनता के कथनानुसार श्री रावत सबसे ईमानदार व जुझारू प्रत्याशी हैं इनके लेवल का कोई भी प्रत्याशी दूर-दूर तक अभी तक नजर नहीं आ रहा है। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री रावत की दावेदारी से कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button