
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर दिनांक 05.11.2024 को 09 अभियुक्त-
1 . बेताब खरवार पुत्री बिजली खरवार निवासी ग्राम साहब टोला थाना बिहिया जनपद आरा (बिहार)
2 . संदीप खरवार पुत्र मोहन खरवार निवासी ग्राम साहब टोला थाना बिहिया जनपद आरा (बिहार)
3 . अभिषेक कुमार पुत्र राकेश खरवार निवासी ग्राम फुलवारी थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, 4. गणेश खरवार पुत्र पशुपति खरवार निवासी साहब टोला थाना बिहिया जनपद आरा (बिहार)
5 . जीतन पुत्र कमलेन्द्र गुलगुलिया निवासी ग्राम सबरीनगर महावीर टोला थाना रूपसपुर जनपद पटना (बिहार)
6 . रंजीत कुमार पुत्र कमलेन्द गुलगुलिया निवासी ग्राम सबरीनगर महावीर टोला थाना रूपसपुर जनपद पटना (बिहार)
7 . पालो खरवार पुत्र लम्बू खरवार निवासी विक्रम गंज पटेल नगर जनपद रोहताश (बिहार)
8 . हरचुली पुत्र झप्सी निवासी ग्राम साहब टोला थाना बिहिया जनपद आरा (बिहार)
9 . अक्षय खरवार पुत्र रमेश खरवार निवासी ग्राम साहब टोला, थाना बिहिया जनपद आरा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया एवं 02 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे व निशांदेही पर पूर्व में अलग- अलग स्थानों पर की गई चोरी से सम्बन्धित 13410 रुपये नकद, 2.310 किलो ग्राम चांदी व 18 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या -998/2024 धारा 35(1)/313/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं एवं मांग-खाकर जीवन यापन करते हैं तथा घर की महिलाएं दिन में मन्दिर, अस्पताल, स्टेशन, बाजार आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को झांसे और बातों से विश्वास में लेकर उनके पैसे आदि ले लेती हैं। अभियुक्तगण अलग-अलग सूनसान स्थानों पर खाली पड़े मकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा जनपद अयोध्या, गोरखपुर, बाराबंकी में कुछ स्थानों पर चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।




