
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
बाराबंकी। शिवसेना शिंदे गुट के किशन कॉम्प्लेक्स सिविल लाइन में स्थित जिला कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जन्मजयंती के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने देश में हिंदवी साम्राज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके योगदान को याद किया।

शिवसेना के लखनऊ मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी और जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत ने उपस्थित शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के हिंदुओं को शिवाजी के जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है,
इस सभा के उपरांत सभी लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक पदयात्रा करके तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को सौंपा,

उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किशन लाल रावत, मंडल अध्यक्ष लखनऊ मनोज अवस्थी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,समाजसेवी अजय सिंह गुरुजी, हिंदू जागरण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ,विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर दीक्षित, सुभासपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, विधानसभा हैदरगढ़ अध्यक्ष अनिल शुक्ला , नरेंद्र पांडे ,हरीश मिश्रा, सहित सैकड़ों शिवसेनिक उपस्थित रहे।




