Advertisement
बाराबंकी
Trending

कोठारी हेल्दी बेकरी के श्रमिको ने मजदूरी की मांग को लेकर शिवसेना की अगुवाई में किया प्रदर्शन।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। आद्योगिक क्षेत्र सोमैया नगर मे कताई मिल के पीछे लक्ष्मी नगर में कोठारी बेकरी में ठेकेदार और मजदूरों की मजदूरी हड़पने व धमकाने के विरुद्ध कार्यवाही और मजदूरी भुगतान कराने की मांग को लेकर मजदूरों ने शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर तथा सहायक श्रम उपायुक्त बाराबंकी को ज्ञापन दिया।

इस संबंध में मजदूरों का नेतृत्व कर रहे शिवसेना प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने बताया कि सोमैया नगर जहांगीराबाद मार्ग पर सूतमिल के पीछे लक्ष्मी नगर में कोठारी हेल्दी ब्रेड बिस्कुट बनाने का कारखाना है जिसमे दरियाबाद क्षेत्र के भूइंदेपुर निवासी मुकेश वर्मा ने विगत नवंबर माह में ब्रेड निर्माण हेतु श्रमिको से काम कराने का ठेका लिया था जिसमे मजदूरी का पांच लाख सत्ताइस हजार बकाया था जिसमे दो लाख सत्ताइस हजार का भुगतान कंपनी मालिक कोठारी ने कर दिया शेष दो लाख भुगतान की मांग करते हुए पंद्रह जनवरी को श्रमिको ने कार्य बंद कर दिया था जिससे खिन्न होकर कंपनी मालिक ने सोलह जनवरी को धोखे से ठेकेदार मुकेश को अपने घर के पास नागेश्वर नाथ मंदिर के पास आफिस बुलाकर धमका कर सादे कागज़ों पर हस्ताक्षर करवाकर कोई कार्यवाही न करने धमकी देकर भगा दिया और सारे श्रमिको को कंपनी से रात में ही हाफ डाले में बैठाकर बस अड्डे पर छुड़वा दिया श्री विद्रोही ने बताया कि जब उन्होंने कंपनी मालिक से मोबाइल पर बात की मालिक अभद्रता करते हुए कहा कि तुम शिवसेना के नेता हो गुंडई करते हो मुझे क्या गोली मरवा दोगे जो करना हो करो एक पैसा मजदूरों को नही मिलेगा इस प्रकार मजदूरों को भी गोली मारने व मरवाने की धमकी कंपनी मालिक कोठारी देते है मजदूर उनकी शरण में आकर मदद की गुहार लगाए है उनको हर हाल में न्याय दिलाया जायेगा और न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इस मौके पर युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, राम सनेही घाट प्रभारी फूलचंद्र वर्मा, राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी तथा कंपनी मालिक से पीड़ित ठगी के शिकार कंपनीमुकेश वर्मा,अमित कुमत्र,सत्यम,विष्णु लल्ला,रिंकल,संजय,सर्वेश,

विज्ञापन 3

अरूण,अमन,हरीश,अंकित,

विज्ञापन 4

लवकुश, मोदी,सुभाष,सुशील हरी, ऋषि कुम्बर, परशुराम रफीक,विकास आदि श्रमिक मौजूद थे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button