
रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। जन नेता सुधीर कुमार सिद्धू की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा विगत रात ईदगाह मैदान बाराबंकी में हाजी नासिर अंसारी की अध्यक्षता व शाहबाज तालिब के संचालन में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के तौर पर सतीश शर्मा राज मंत्री खाद एवं रसद उत्तर प्रदेश सरकार व विशेष स्थिति सुशील कुमार गुप्ता राम प्रकाश बेखुद एस के प्रसाद कार्यक्रम आयोजक राजा कासिम ने सुधीर कुमार सिद्धू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहां बगैर भेदभाव के वह सभी के काम आते रहे हैं इसीलिए दुनिया ने एक जनता के तौर पर याद कर रही है।

हर एक समर नया एक शजर छुपाए हूं मैं
मुझे दरख़्त न समझो कि एक बाग हूं मैं
राम प्रकाश बेखुद
अभी कर लो दिलआज़ारी हमारी
कभी तो आएगी बारी हमारी
शोएब अनवर
ग़ज़ल ने जहां अपनी जुल्फें संवारी
तेरा फैज़ ऐसा है वाहिद घराना
फैज़ खुमार बाराबंकवी
एक मुजाहिद मेरी बस्ती से नहीं निकलेगा
सौ मुनाफ़िक़ मेरे लश्कर से निकल आएगा
शहबाज़ तालिब
लखनवी हो के सलीके के नहीं होते हैं
हर अरब वाले मदीने के नहीं होते हैं
अभीश्रेष्ठ तिवारी
झूम झूम भगवा लहराया याद में सिद्धू भैया की
कितना प्यारा मंच सजाया याद में सिद्धू भैया की
देने को श्रद्धांजलि यह शयर शरण अमन कहे
हिंदू मुस्लिम हर कोई आया याद में सिद्धू भैया की खातिजा अंसारी बाराबंकी।

इसके अलावा हाजी नासिर अंसारी, हुज़ैल लालपुरी, शादाब सरल, जाहिद बाराबंकवी ,रेहान रौरंकी नफीस बाराबंकवी,तालिबा आलापुरी,समीर आतिश,लखनवी,वंदना अनम, श्रुति श्रीवास्तव, किरण भारद्वाज अपना कलम पेश किया आय हुए सभी मेहमानों का कार्यक्रम के आयोजक राजा कासिम ने धन्यवाद किया कार्यक्रम के सहसंयोजक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जानू व फसल हुसैन फैजी ने सभी कविगण का माला पहनकर स्वागत किया।




