आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत VIGIL App के माध्यम से भी किये जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये है।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत VIGIL App के माध्यम से भी किये जाने के निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये है। आम जनमानस मोबाइल एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हुए अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से पंजीकृत कर सकते है। cVIGIL App के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में शिकायत अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से रियल टाइम 5 मिनट के भीतर फोटो/वीडियो/आडियो cVIGIL App पर अपलोड कर सकते है। cVIGIL App पर प्राप्त उक्त शिकायत 5 मिनट के भीतर जिला नियंत्रण केन्द्र डीसीसी द्वारा सत्यापन के लिए उड़न दस्ता टीम को आनलाइन प्रेषित की जायेगी। सम्बन्धित उड़नदस्ता टीम cVIGIL App पर उक्त शिकायत का संज्ञान लेकर 15 मिनट में उक्त स्थल पर पहुॅचेगी। 30 मिनट में उड़नदस्ता टीम द्वारा शिकायत के सम्बन्ध में आख्या cVIGIL App पर अपलोड की जायेगी। उड़नदस्ता टीम द्वारा शिकायत के सम्बन्ध में आॅनलाइन प्रेषित की गयी आख्या के अनुसार 50 मिनट से सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा उक्त शिकायत का निस्तारण किया जायेगा।




