ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा किया जनसंपर्क।

रिपोर्ट :-पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा(बाराबंकी) फतेहपुर ब्लाक प्रमुख ने रविवार को निंदूरा क्षेत्र में जन संपर्क किया। उन्होंने जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों को मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया। ब्लाक प्रमुख ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियां भी गिनाई। फतेहपुर ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा ने रविवार को निंदूरा के रीवाँ सीवाँ गांव में जन संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। ब्लाक प्रमुख ने कहा इन चार वर्ष में मोदी सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। मोदी सरकार को गरीबो को समर्पित सरकार कहा जा सकता है। क्योंकि गरीब वर्ग के लिए मोदी सरकार निरंतर प्रयास रत है। इस मौके पर अरविंद कुमार मौर्य,देव कुमार वर्मा,श्रीश रावत,पप्पू जायसवाल,दीपक वर्मा,अखिलेश वर्मा,राकेश यादव,संजय रावत आदि लोग शामिल रहे।




