
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
दिनांक 06 नवम्बर 2024 को पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार महोदय ने छठ पर्व के अवसर पर थाना पनकी एवं अर्मापुर नहरिया स्थित पूजा स्थलों का दौरा कर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूजा स्थलों और आवागमन मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेटिंग की व्यवस्था के साथ ही वाहनों की पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त पनकी तथा अन्य अधिकारीगण एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा यह प्रयास किया गया है कि सभी श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के सुरक्षित वातावरण में छठ पर्व की पूजा-अर्चना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




