
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
कानपुर। थाना डेरापुर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुंगीसापुर अंडरपास भडपुरा मोड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी दाहिनी जेब में 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। जिसने नाम पता पूछने पर तिवारी नायक पुत्र सीताराम नायक निवासी ग्राम खिरवां थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात बताया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना डेरापुर पर मुकदमा संख्या- 158/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है।




