
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। के मौर्या बैंकेट हॉल में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का आयोजन जिला संयोजक श्रीमती गरिमा साह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री मिस्फीका हसन, श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह एवं श्रीमती सरिता मुर्मु द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लागू होने से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। अब महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में भी सहभागी बनेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, कृपानाथ मंडल, रामानंद साह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती उषा भारती ने किया।
सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


