Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

बाराबंकी में हुआ दर्दनाक हादसा- हादसे में आठ यात्रियों की मौत।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।

जनपद बाराबंकी में हुआ दर्दनाक हादसा- हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के अनुसार, हादसे में 16 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना क्षेत्र नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में चार की पहचान हो गई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना मृत बिहार के लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा घुसी।

चार मृतकों की पहचान
हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदर गढ़ भिजवाया। यहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में लदोरा कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय उम्र 33 वर्ष।
शिवधारी उम्र 42 वर्ष जिला मधुबनी बिहार।
चितनारायण उम्र 75 कालापट्टी जिला मधुबनी बिहार।
कमलेश कुमार उम्र 23 वर्ष धीमा, थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी बिहार की पहचान पुलिस ने की है।

ज्योति कुमारी उम्र 12 वर्ष निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार।
संजू उम्र 9 वर्ष निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार।
अर्जुन पासवान उम्र 40 वर्ष कटरा थाना महेशी मोतिहारी बिहार।
मदन मुखिया उम्र 31 वर्ष निवासी परसौनी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी।
सुकाव उम्र 41 वर्ष निवासी गंज रुधौली कमतौरा बिहार।
सद्दाम उम्र 18 वर्ष मधुबनी बिहार
श्याम उम्र 35वर्ष व शुभम उम्र 20 वर्ष निवासी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी बिहार।
सविता देवी उम्र 45 वर्ष निवासी जनवासा कटरा मुजफ्फरपुर बिहार।
इरशाद उम्र 26 वर्ष निवासी खुटौना मधुबनी बिहार।
परसनी कुमार उम्र 32 वर्ष कटरा मोतिहारी बिहार।
श्रवण कुमार उम्र 28 वर्ष व विशाल उम्र 8 वर्ष निवासी सीतामढ़ी बिहार समेत तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

कई लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया।
आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया ह। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक परिचालक घटना के बाद से लापता है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button