बाराबंकी
मैंगो डे बच्चो के साथ हुआ सेलिब्रेट

बाराबंकी।जिले के जेबीएस पब्लिक स्कूल बंदी का पुरवा के प्रांगण में नन्हे मुन्हे बच्चों नाम मैंगो डे सेलिब्रेट किया और बच्चों ने कविता और गीत प्रस्तुत किया। जेबीएस इंस्टीट्यूट की प्रबंधिका पूनम सिंह की कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों के द्वारा प्रस्तुत गीत कविता को सुनकर आम फलों का राजा है सबके मन को भाता है की सराहना करते हुए सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने बच्चों को फलदार वृक्ष लगाने के फायदे बताएं और उन्हें फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान एमएलसी निजी सचिव राम किशोर वर्मा,रोली यादव,मंजूषा सिंह, चंद्रकला,ममता,रुचि,श्रीमती प्रतिभा कनौजिया,श्रीमती प्रियंका,अनुराधा श्रीवास्तव, रितिका मिश्रा,विजय श्री,हरीश कुमार सभी शिक्षक वहां उपस्थित रहे।




