पुलिस ने 01 शातिर अभियुक्त को चोरी के 1,43,300/- रुपए नगदी सहित किसी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
हरदोई। थाना माधौगंज ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आफाक अहमद पुत्र मतीन अहमद निवासी मोहल्ला घरहाखुर्द कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर को किया गिरफ्तार व अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 1,43,300/- रुपए नगदी बरामद कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की।
पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है जो बाबा/फकीर बनकर लोगों के साथ टप्पेबाजी की घटना कारित करते है। दिनांक 24.06.2025 को अभियुक्तों द्वारा थाना माधौगंज क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला पूर्वी पटेलनगर में बाबा का भेष धारण कर एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर भ्रमित कर उनके आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गये थे। जिसके संबंध में थाना माधौगंज पर मुकदमा संख्या 161/25 धारा 318 (4)/303(2) बीएनएस पंजीकृत है। दिनांक 23.06.2025 को अभियुक्तों द्वारा थाना माधौगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम केवटी ख्वाजगीपुर में बाबा का भेष धारण कर एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर भ्रमित कर उनकी एक जोडी पायल लेकर फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना माधौगंज पर मुकदमा संख्या 185/25 धारा 318 (4)/303 (2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।



