सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता गणेश जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
सोशल माडिया सेल व थाना बलरई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही।
इटावा। सोशल मीडिया सेल इटावा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 01 व्यक्ति के इन्सटाग्राम पर हिन्दू देवता गणेश जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके संबंध में इलैक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त कर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सोशल माडिया सेल द्वारा थाना बलरई को अवगत कराया गया।
सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना बलरई पर मुकदमा संख्या 36/24 धारा 299 बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट पंजीकृत
किया गया।
आज दिनांक 14.07.2024 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना बलरई पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी, इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर अभियुक्त विमल कुमार पुत्र रामखिलाडी को गदोखर चौराहा से समय 01.25 बजे गिरफ्तार किया गया।



