Advertisement
इटावा
Trending

मात्र 12 घण्टे मे चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हये इटावा पुलिस द्वारा 02 चोरों को किया गिरफ्तार।

कब्जे से चोरी की गयी सामाग्री की गयी बरामद।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 12.06.2024 को वादी सतीश चन्द्र राजपूत पुत्र जोर सिंह (प्रबन्धक) डा० नेपाल सिंह इण्टर कालेज ग्राम डूंगरी थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा हाल पता विचपुरी खेडा थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा द्वारा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर सूचना दी गयी कि दिनांक 12.06.2024 को डा० नेपाल सिंह इण्टर कॉलेज की प्रयोग शाला मे रखा हुआ सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मुकदमा संख्या 127/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-

विज्ञापन 2

जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे दिनांक 12/13.06.2024 की रात्रि को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मुकदमा संख्या 127/24 से संबंधित अभियुक्त हाथ में प्लास्टिक की बोरी लिये हुए संचेतना कालेज से हरसौली की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़े है ।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त समीर खान पुत्र अफसर व 01 बाल अपचारी को संचेतना कालेज से हरसौली की तरफ जाने वाले सर्विस रोड से समय 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन 5

पुलिस पूछताछ :-

गिरफ्तार अभियुक्तों की पुलिस टीम द्वारा नाम/पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से आग बुझाने वाला सिलेण्डर / फायर एक्सटिंग्विशर व प्लास्टिक की बोरी जिसमे 07 लोहा काटने की आरी के फ्रेम, 03 स्क्रू ड्राइवर, 08 प्लास, 05 स्क्रू पुलर, 17 प्लास वायर कटर बरामद हुये। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 12.06.24 को हमने यह सामान कॉलेज से चुराया था जिसे बेचने के लिये जा रहे थे।

उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध मे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 127/24 धारा 379 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button