इटावा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस, 01 छुरा व चोरी की घटना कारित करने का समान बरामद ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना बसरेहर पर दिनांक 13/14.07.24 की रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस भ्रमणशील थी। इसी दौरान अकबपुर रोड पर कुछ व्यक्ति सड़क किनारे 01 टैम्पो में चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे है।
जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर कल्लाबाग से अकबरपुर जाने बाले रोड पर समय 03.05 बजे रात्रि मे पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछः-
पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति रहीस पुत्र मो० सलीम निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरेया जनपद औरेया के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व दूसरे व्यक्ति मोहम्मद रिजवान पुत्र शाहबुद्दीन निवासी अकबरपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा के कब्जे से 01 कुरा,01 लॉक कटर, 01 सब्बल बरामद किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि हम लोग मिलकर चोरी करते है तथा आज ग्राम अकबरपुर में चोरी करनें की योजना बना रहे थे।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बसरेहर पर मुकदमा संख्या 58/24 धारा 312/313 बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।




