इटावा पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से एक लाइसेन्सी राइफल की गयी बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत सोशल मीडिया सेल इटावा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जा रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति की लाइसेन्सी बन्दूक से फायर करने के सम्बन्ध में वीडियो प्राप्त हुई।
सोशल मीडिया सेल इटावा द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर को प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना बकेवर पर मुकदमा संख्या 092/2024 धारा 153-एए/188 भादवि व 5/27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

इसी के क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे भगवन्त सिंह व राहुल को ग्राम खितौरा से समय 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछ-ताछ :-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो शस्त्र धारक भगवंत सिंह पुत्र राम लखन निवासी ग्राम खितौरा थाना बकेवर जनपद इटावा के यहां भागवत कथा का आयोजन था जिसमें दिनांक 21.3.2024 को कंस वध के समय उनके यहां ऐसी पुरानी परंपरा है कि एक मटकी को टांग कर फायर कर फोड़ते हैं वही किया गया था।उ




