Advertisement
उत्तर प्रदेश
Trending

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप व पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया का हुआ भव्य स्वागत।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप और पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया का गांधी भवन में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरान्त वयोवृद्ध गांधीवादी राजनाथ शर्मा से मिलते ही सांसद तनुज पुनिया ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

राजनाथ शर्मा ने उन्हें गले लगाया और जीत पर बधाई दी। इस दौरान श्री शर्मा ने नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और जिले से सभी छह विधानसभाओं में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया की एतिहासिक जीत दर्ज की।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

यह जीत बाराबंकी की जनता को समर्पित है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि केंद्र में भले ही इंडिया गठबंधन की सरकार न बनी हो लेकिन मेरा जनता से किया हर एक वायदा पूरा होगा। पिछले 10 वर्षों में जो वनवास बाराबंकी को मिला वह आने वाले 5 वर्षों में विकास की नई योजनाओं से पूरा किया जाएगा। हम लोकसभा बाराबंकी को नई बुलंदियों तक ले जाएगे।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इस कार्य में जनता का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन चाहिए। पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया ने कहा कि बाराबंकी मेरी कर्मभूमि रही है। यहां की माटी ने मुझे और मेरे बेटे को अपना अंश समझा। यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। तनुज बाराबंकी में स्थाई कार्यकर्ता के तौर पर जनता के बीच उत्तम कार्य करेंगे। ताकि आने वाले समय में बाराबंकी के किसानों और युवाओं को परेशान न होना पड़े। गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि बाराबंकी के युवा सांसद तनुज पुनिया से युवाओं को बहुत अधिक उम्मीद है।

विज्ञापन 5

इस चुनाव में तनुज के साथ युवा विशेष रूप से दिखाई दे रहे थे। उन्हें अपने पिता की तरह ही बाराबंकी में विकास की नई शुरूआत करनी होगी। और युवाओं के हितों के लिए भी कार्य करना होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, समाजसेवी विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना’, मृत्युंजय शर्मा, अशोक शुक्ला, साहित्यकार अजय सिंह गुरूजी, विजय पाल गौतम, प्रदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, भूपेन्द्र सिंह, सत्यवान वर्मा, विनय कुमार सिंह, नीरज दूबे, बब्बू अरोड़ा, वेद प्रकाश यादव, विनोद भारती, सलाउद्दीन किदवई, संजय कत्याल, बृजेश दीक्षित, हुमायूं नईम खान, वीरेन्द्र प्रधान, मेराज प्रधान, मनीष सिंह, अजीज अहमद, साकेत संत मौर्य आदि कई लोग मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button