बाराबंकी
चौकी प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा आगामी त्योहार बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक की गई

रिपोर्ट:-शमीम
मसौली बाराबंकी l थाना मसौली क्षेत्र चौकी सहादतगंज पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा आगामी त्योहार बकरीद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक की गई। और उच्चाधिकारीगणों के आदशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया। आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत मुस्लिम समुदाय से शांतिपूर्ण ढंग से आगामी बकरीद का त्यौहार मनाए जाने के लिए कहा गया और चौकी प्रभारी ने कहा आप सभी भाईचारा कायम रखते हुए बकरीद का त्यौहार मनाए। और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हुडदंग व्यक्तियों के लिए पुलिस तैनात रहेगी। और कहा कि त्योहार के दिन ध्यान रखना है कोई भी शरारती तत्व लोगों को परेशान न करे l




