अंतर्जनपदीय गोकश गिरोह के 14 शातिर अभियुक्तों को एक स्कार्पियों कार……..!
शातिर गिरोह के 02 पुरस्कार घोषित अपराधियों सहित 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय गोकश गिरोह के 14 शातिर अभियुक्तों को एक स्कार्पियों कार, 03 मोटरसाइकिल, 01 आईसर डीसीएम वाहन, 31,860 रू0 नगद 16 गोवंश व भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों सहित किया गिरफ्तार |
दिनांक 31.10.2022 को व 01.11.2022 को थाना मल्लावां व कासिमपुर क्षेत्र में गोवंश से लदे हुये कण्टेनर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह को और अधिक सुदृढ करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बघौली के कुशल नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ, परिक्षेत्र लखनऊ की सर्विलांस टीम व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवंश / गोमांस का परिवहन व बिक्री करने वाले शातिर गिरोह के 02 पुरस्कार घोषित अपराधियों सहित 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये एक स्कार्पियों कार, 03 मोटरसाइकिल, 01 आईशर डीसीएम वाहन, 31,860 रू0 नगद, 16 गोवंश, 03 अदद अवैध तमंचे, 03 अदद अवैध चाकू, रस्सी बरामद किये गए।

घटना का संक्षिप्त विवरण थाना बघौली क्षेत्र में गोवंश व गोमांस के परिवहन व बिक्री की घटनाओं के अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध में थाना बघौली पुलिस, क्राइम टीम व पुलिस महानिरीक्षक महोदया की सर्विलांस टीम भ्रमणशील थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि प्योंदी थाना बघौली के जंगलों में कुछ गोवंश बंधे है उनके पास कई व्यक्ति एवम् चारपहिया गाडी तथा मोटरसाइकिल खड़ी है। इस सूचना पर विश्वास करते हुये संयुक्त टीम द्वारा चारो तरफ से घेरकर (अनवर, बबलू, आरिफ, राजकुमार, जुबैर, रमजान, सुनील) 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 04 गोवंश एक स्कार्पियो, 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद तमंचे, 02 जिंदा कारतूस, 27, 300 रू0 नगद बरामद हुये। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसके पहले इनके द्वारा सिघुरिया (थाना बघौली) व हनखुदा (थाना बघौली) गोवंशो को काटकर उनका मांस बिक्री हेतु अपने साथियों को दिया गया। जिनके संबंध में थाना बघौली में क्रमशः मुकदमा संख्या 431/822 धारा 379 भादवि0 व 3/5/8 गोवध नि० अधिनियम व मुकदमा संख्या 437/22 धारा 379 भादवि0 व 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 पंजीकृत हैं।
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि एक अन्य गिरोह थाना कछौना से कुछ गोवंशो को आईशर गाडी (चार पहिया वाहन) से लादकर ले जाने वाले है। इस सूचना को मुखबिर के माध्यम से और अधिक पुष्ट करते हुये पुलिस महानिरीक्षक की सर्विलांस टीम व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये कटियामऊ मोड से करीब 500 मीटर अंदर जंगल में घेरकर 07 अभियुक्तों ( हसीन कमलू, इस्लाम, मुकरर्म, फिरोज, समीम व मोहर सिंह) को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 12 अदद गोवंश, 01 अदद आइसर चार पहिया वाहन, 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस, दो अदद जिंदा कारतूस, रस्सी, 02 मोटरसाइकिल व 4,560 रु0 नगद बरामद हुये गिरफ्तार अभियुक्तगण कमलू व हसीन मुकदमा संख्या 414/22 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम व मुकदमा संख्या 466/225 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना कछौना के वांछित अभियुक्त है, जिन पर पूर्व से पुरस्कार घोषित है।
अभियुक्त मोहर सिंह द्वारा बताया गया कि थाना कासिमपुर व थाना मल्लावां क्षेत्र में जो गोवंश के कण्टेनर पलट गए है उनको कमलू, हसीन व उनके साथी गोवंश को लोड कराकर बिहार व अन्य राज्यों में उनकी बिक्री के लिये ले जा रहे थे। वह लगातार यह काम करते रहते हैं। इस पूरे गिरोह की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया है।
अपराध करने का तरीका :-
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि राजस्थान के कुछ लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गोवंशो को एकत्रित करते हुये निकटवर्ती जनपदों के गोकशों व गोतस्करों से सम्पर्क कर गोवंशों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो सहित बिहार व अन्य राज्यों में बिक्री हेतु भेजते है व उससे आर्थिक लाभ अर्जित करते है।
बरामदगी :-
1. 01 अदद आईशर डीसीएम
2. 01 अदद वाहन स्कार्पियो
3. 03 अदद मोटरसाइकिल
4. 16 गोवंश
5. 31,860 रुपए
6. 03 अदद तमंचे व 04 जिंदा कारतूस
7. 03 अदद अवैध चाकू
8. 04 अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :-
1. अनवर पुत्र चाँद मोहम्मद उर्फ भूरे निवासी बंजारनखेड़ा थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ देहात ।
2. बब्लू उर्फ ढांचा पुत्र लखी निवासी बंजारनखेड़ा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।
3. राजकुमार पुत्र उर्फ कनकौआ उर्फ यूनुस निवासी बंजारनखेड़ा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।
4. आरिफ पुत्र चाँद मोहम्मद निवासी बंजारनखेड़ा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।
5. जुबैर पुत्र चाँद मोहम्मद निवासी बंजारनखेड़ा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।
6. सुनील पुत्र ईश्वरी निवासी ग्राम मनकौटी थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।
7. रमजान पुत्र कल्लू निवासी बंजारनखेड़ा थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ देहात।




