
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बुलंदशहर। थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर मौहल्ला पुराना बाजार में एक मकान से 02 सट्टोरियों को 31,820/- रुपये नकद व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के सात अन्य साथी भागने में सफल रहे जिनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा संख्या- 481/24 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




